महाराष्ट्र - कर्नाटक सीमा विवाद के मुद्दे पर संजय राउत ने केंद्र को घेरा

 07 Dec 2022  503

संवाददाता/ in24 न्यूज़।  
महाराष्ट्र और कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर जारी तकरार के बीच शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने मीडिया से बात चित के दौरान कहा कि कर्नाटक के हिरेबागवाडी टोल बूथ पर  महाराष्ट्र के नंबर प्लेट वाले वाहनों पर हमला केंद्र सरकार के समर्थन के बिना संभव नहीं था। राउत ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के समर्थन के बिना बेलगाम में महाराष्ट्र के वाहनों पर हमला नहीं किया जा सकता है। महाराष्ट्र एकीकरण समिति के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। यह मराठी लोगों के गौरव और स्वाभिमान को खत्म करने की योजना है। बेलगाम में जो हमला हुआ है, उसी षड़यंत्र का एक हिस्सा है। जागो मराठा! जागो।”के नारे का भी उन्होंने ने जिक्र किया।  तो वहीं दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। जबकि नियम 267 के तहत इस मुद्दे पर सदन में चर्चा की मांग की है। दूसरी तरफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ कर्नाटक- महाराष्ट्र सीमा विवाद पर फोन पर चर्चा के बाद कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने ट्वीट कर कहा ‘हमारे रुख में कोई बदलाव नहीं, सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई जारी रहेगी।”