राजनीति से संन्यास ले सकती हैं सोनिया गांधी

 26 Feb 2023  207

संवाददाता/in24 न्यूज़.
इनदिनों छत्तीसगढ़ के रायपुर (Raipur) में कांग्रेस का (Congress) अधिवेशन चल रहा है। इस अधिवेशन में कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने शनिवार को राजनीति से संन्यास लेने की ओर संकेत दे दिया। यहां अपने संबोधन के दाैरान उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व के साथ 2004 और 2009 में हमारी जीत ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं है, हम लोगों की आवाज को प्रतिबिंबित करते हैं। आगे की राह आसान नहीं है, लेकिन जीत हमारी होगी। कांग्रेस में एक जमीनी कार्यकर्ता से सर्वोच्च पद तक की खड़गे की यात्रा भारत के उन आदर्शों को दर्शाती है जिसके लिए हमारा स्वतंत्रता संग्राम लड़ा गया था और हमारे संविधान के मूल्य। यह आंतरिक लोकतंत्र की हमारी समृद्ध और अद्वितीय परंपरा को जारी रखता है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस और पूरे देश के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है। बीजेपी-आरएसएस ने देश की हर संस्था पर कब्जा कर लिया है और उसे बर्बाद कर दिया है। कुछ व्यापारियों का पक्ष लेकर आर्थिक तबाही मचाई है। बता दें कि हाल के दिनों में सोनिया गांधी के अस्वस्थ होने की भी खबरें आती रहीं, मगर रायपुर में होनी इच्छा जाता दी है कि अब वे राजनितिक जीवन से अपनी सक्रियता काम कर सकती हैं।