बीजेपी नेता मोहित कंबोज को भास्कर जाधव ने दी चेतावनी

 28 Feb 2023  471

संवाददाता/ in24 न्यूज़।  
 महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर आरोप और प्रत्यारोप का दौर जोर शोर से शुरू हो गया है। बीजेपी और शिवसेना उद्धव गुट के नेता एक दूसरे पर आरोप लगते नजर आ रहे हैं।  बीजेपी नेता मोहित कंबोज ने एक वीडियो जारी कर उद्धव गुट के नेता और विधायक भास्कर जाधव पर बड़ा आरोप लगाया है। मोहित कंबोज ने कहा, कि जब जून 2022 में राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने साथ 40 विधायकों को लेकर गुवाहाटी गए थे, तब भास्कर जाधव भी शिंदे गुट में शामिल होने के लिए गुवाहाटी गए थे, और होटल के बाहर लगातार एकनाथ शिंदे को फोन कॉल कर अपने गुट में शामिल होने के लिए अपील कर रहे थे। बता दें कि सत्र के पहले दिन भास्कर जाधव ने कहा था, कि ठाकरे परिवार का खून उनके अन्दर दौड़ रहा है, वो किसी भी परिस्थिति में उद्धव ठाकरे का साथ नही छोड़ेंगे। जिसके बाद भास्कर जाधव ने सत्र के दूसरे दिन मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि मोहित कंबोज अपने दावे को साबित करके दिखाएं तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा।