शारीरिक संबंध बनाते समय युवक का प्राइवेट पार्ट टूटा

 03 Jul 2021  1511

संवाददाता/in24 न्यूज़।
पति-पत्नी के दाम्पत्य जीवन का सबसे बड़ा आकर्षण एक दूसरे के प्रति प्रेम का होना है। मगर कई बार ऐसी घटना सामने आती है जो कल्पना से परे होती है। ब्रिटेन से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाते वक्त युवक का प्राइवेट पार्ट टूट गया। आनन-फानन में लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़के के प्राइवेट पार्ट में बहुत तेज दर्द हो रहा है। पीड़ित की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। हालांकि, डॉक्टर इलाज कर रहे हैं।  एक अंग्रेजी न्यूज पेपर की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित लड़के ने बताया कि जब मैंने देखा तो प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था, हर तरफ खून ही खून था, उसमें तेज दर्द और सूजन भी आ गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि पीड़ित का एमआरआई स्कैन किया गया है, जिसमें खुलासा हुआ कि लड़के के प्राइवेट पार्ट में 3 सेंटीमीटर लंबी दरार है।  फिलहाल डॉक्टरों ने पीड़ित का ऑपरेशन कर दिया है। करीब 4 घंटे की सर्जरी के बाद युवक को बाहर निकाला गया। उसे ठीक होने में अभी लंबा वक्त लगेगा। डॉक्टर ने बताया कि 6 महीने बाद वह शारीरिक संबंध बना सकता है। अभी वह आईसीयू में भर्ती है। हालांकि, डॉक्टरों ने बताया कि पिछले 40 साल में उन्होंने ऐसा केस नहीं देखा था।  गौरतलब है कि पुरुषों के प्राइवेट पार्ट में कोई हड्डी नहीं होती है लेकिन इनमें क्रैक आने की संभावना रहती है। इस शख्स का केस ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में छपा है। डॉक्टर्स ने कहा कि इससे पहले जितने भी मामले सामने आए हैं उनमें प्राइवेट पार्ट के फ्रैक्चर हमेशा हॉरिजॉन्टल ही रहे हैं। फिलहाल युवक ने राहत की सांस ली है।