आज से बांग्लादेश में सख्त लॉकडाउन

 23 Jul 2021  588

संवाददाता/in24 न्यूज़.
वैश्विक महामारी कोरोना के खटर को देखते हुए बांग्लादेश में आज सुबह आठ बजे से सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है। यह लॉकडाउन पांच अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। लोक प्रशासन मंत्री फरहाद हुसैन ने गुरुवार को मीडिया से कहा कि लॉकडाउन में ढील नहीं दी जाएगी। पिछली बार की तुलना में यह लॉकडाउन अधिक सख्त होगा। प्रतिबंधों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस, बीजीबी और सेना के जवान तैनात रहेंगे। कार्यालय, अदालत, वस्त्र कारखाने और निर्यात से सबंधित सब कुछ बंद रहेगा।इससे पहले 13 जुलाई को कैबिनेट डिविजन ने परिपत्र जारी कर ईद से पहले कारोबार करने और देश की सामाजिक-आर्थिक स्थिति और आर्थिक गतिविधियों को सामान्य रखने के हित में 14 जुलाई की मध्यरात्रि से 23 जुलाई की सुबह आठ बजे तक सभी प्रतिबंधों में ढील दी थी। अधिसूचना के मुताबिक 23 जुलाई को सुबह आठ बजे से पांच अगस्त को दोपहर 12 बजे तक नये प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर का आना बाकी है।