शख्स के पेट से छह महीने बाद निकला मोबाइल

 19 Oct 2021  643

संवाददाता/in24 न्यूज़।
आज के दौर में मोबाइल फ़ोन हर किसी के लिए ज़रूरी हो गया है। मगर मिस्र में इसका जबरदस्त साइड इफ़ेक्ट देखने को मिला है। मिस्र के एक अस्पताल में शख्स के पेट में छह महीने से पड़ा हुआ मोबाइल निकाला गया है। सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो यह है कि उसे इस बारे में कुछ पता नहीं नहीं था। दरअसल, उसे लगातार पेट दर्द की शिकायत हो रही है जिसके बाद उसने डॉक्टरों से संपर्क किया। जिसके बाद हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। खबर के मुताबिक यह शख्स मूल रूप से ब्रिटेन का रहने वाला है। 33 साल के इस शख्स ने करीब छह महीने पहले गलती से एक मोबाइल निगल लिया था। इसकी उसे खुद भी जानकारी नहीं थी। लगातार पेट दर्द की शिकायत और हालत बिगड़ने पर वह डॉक्टर के पास गया। इसी कड़ी में एक दिन डॉक्टर ने उस शख्स का एक्सरे किया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। डॉक्टरों ने पाया कि उसके पेट में मोबाइल है। इसके बाद यह तय हुआ कि ऑपरेशन के जरिए इस मोबाइल को निकाला जाएगा। डॉक्टरों की एक टीम ने उसका जब ऑपरेशन किया तो गुलाबी रंग की एक मोबाइल निकाली गई। डॉक्टरों ने बताया कि यह काफी समय से शख्स के पेट में भी थी। बता दें कि अब शख्स ने राहत की सांस ली है।