न्यूजीलैंड की सांसद लेबर पेन में साइकिल से पहुंचीं डिलीवरी के लिए अस्पताल

 28 Nov 2021  713

संवाददाता/in24 न्यूज़।
मां (Mother) बनकर ही नारी की संपूर्णता समझी जाती है। एक महिला आज की तारिख में कुछ भी करने में सक्षम हो चुकी है। अपने साहस से महिलाएं कई बार पुरुषों को भी पीछे छोड़ देती हैं। ऐसा ही घटना न्यूजीलैंड में सामने आई। यहां कोई और नहीं बल्कि एक महिला सांसद ने जिस तरह अपने बच्चे को जन्म दिया वह सुनकर सब हैरान रह गए। गर्भवती सांसद जूली एन जेंटर ने रात के 2 बजे लेबर पेन उठने पर साइकिल से ही अस्पताल की दौड़ लगा दी और कमाल की बात ये है कि एक घंटे के भीतर 3.04 बजे उन्होंने बच्चे को जन्म भी दिया। जूली ने सोशल मीडिया को जरिए लोगों को ये जानकारी दी। उन्होंने फेसबुक पर साइकिल राइड से लेकर बच्चे के जन्म तक की कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'बड़ी खबर! आज सुबह 3.04 बजे हमारे परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत हुआ। मैंने अपना लेबर पेन साइकिल पर तो कभी नहीं सोचा था, लेकिन ऐसा हुआ। हम जब अस्पताल के लिए निकले तो उतनी दिक्कत नहीं थी लेकिन अस्पताल की 2-3 मिनट की दूरी को पार करने में हमें 10 मिनट लग गए और अब हमारे पास एक प्यारा स्वस्थ बच्चा है जो अपने पिता की गोद में सो रहा है।ख्याल रखने वाली इतनी अच्छी टीम पाना भाग्यशाली है, जिसके चलते डिलीवरी जल्दी हो सकी। जूली के इस पोस्ट पर लोगों को जबरदस्त कमेंट आ रहे हैं। कोई कह रहा है- यकीन नहीं होता तो कोई कह रहा है- मां को सलाम। कई लोगों ने उन्हें नए बच्चे के लिए मुबारकबाद भी दी। एक महिला ने लिखा- 'मैं तो प्रेग्नेंसी में कार की सीट बेल्ट भी नहीं लगा पाती थी, आप कमाल हैं। जाहिर है मां की ममता के आगे सारी तकलीफें दूर हो जाती हैं।