गूगल पर रूस ने फिर ठोका 1,44,000 डॉलर का जुर्माना

 16 Apr 2022  398

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज के दौर में सर्च इंजन गूगल का इस्तेमाल भारी संख्या में किया जा रहा है, मगर अब इसपर रूस ने खर बरपाया है। मॉस्को की एक अदालत ने अवैध सामग्री को हटाने में बार-बार विफल रहने पर दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल पर 1,44,000 डॉलर का जुर्माना लगाया है। अदालत के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी स्पूतनिक को बताया कि अदालत को रूसी प्रशासनिक अपराध संहिता के अनुच्छेद 13.41 के भाग 2 के तहत गूगल के खिलाफ दो प्रशासनिक प्रोटोकॉल प्राप्त हुए हैं। खबरों के मुताबिक, रूसी कानून के तहत नए उल्लंघनों के लिए जुर्माने की राशि 12 मिलियन रूबल (1,44,000) तक होगी। साल 2021 की शुरुआत से ही रूसी अधिकारियों ने इस विदेशी तकनीकी दिग्गज पर अपने प्लेटफॉर्म से अवैध सामग्रियों को हटाने का दबाव डाला था लेकिन उसका पालन नहीं होने पर अदालत ने जुर्माना लगाया जो गूगल के लिए भारी पड़नेवाला है।