अमेरिका में मशहूर टिक टॉक स्टार कूपर नोरिगिया का 19 साल में निधन

 12 Jun 2022  460

संवाददाता/in24 न्यूज़।
अमेरिका में मशहूर टिक टॉक स्टार कूपर नोरिगिया के निधन की खबर सामने आने से उनके फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है। कूपर का पार्थिव शरीर लॉस एंजिल्स के एक मॉल की पार्किंग में पड़ा मिला। बता दें कि एक्टर इसी महीने की 9 तारीख यानि कि 9 जून को मॉल के पार्किंग एरिया में मृत पाए गए थे। इस बात की जानकारी लॉस एंजिल्स मेडिकल एग्जामिनर की ओर से जारी की गई है। महज 19 साल की उम्र में टिक टॉक से लाइम लाइट में आए कूपर नोरिगिया बहुत ही पॉपुलर स्टार बनकर उभरे थे। उनके चाहने वालों की लिस्ट बेहद लंबी है। हालांकि, अबतक कूपर के मौत के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि कूपर नोरिगिया का शव अमेरिका के लॉस एंजिल्स के एलए नाम के एक मॉल में पाया गया। मौत से कुछ ही वक्त पहले कूपर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो भी जारी किया था। उनके निधन की खबर फैलते ही उनका ट्वीट भी तेजी से वायरल हो रहा है। अपने ट्वीट में उन्होंने मौत से जुड़ी बातें लिखी थीं। जो सभी को हैरान कर रही है। ट्वीट के शेयर करते ही कूपर की कुछ घंटे बाद मौत हो गई। मीडिया रिपोट्स की ओर से मिली जानकारी में पता चला है कि उनके शरीर पर हिंसा या किसी भी तरह के जोर जबरदस्ती के सबूत नहीं मिले हैं। वहीं, डेड बॉडी को देखते हुए किसी अनहोनी के होने की आशंका भी नहीं जताई जा रही है। उनकी मौत के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। लेकिन, मौत के कारण का कोई भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फॉरेन्सिक टीम मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही मृत्यु के कारणों का पता लगा लिया जाएगा। कूपर नोरिगिया के जीवन और फैन फॉलोइंग की बात करें तो वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। साथ ही, अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अक्सर स्केटबोर्डिंग और फैशन से जुड़े वीडियोज को फैंस के साथ शेयर करते रहते थे। बता दें कि टिक टॉक से अपनी पहचान बनाने वाले कूपर नोरिगिया को लोगों का खूब प्यार और सपोर्ट मिलता था। इंस्टाग्राम पर उन्हें 4 लाख 27 हजार लोग फॉलो करते थे। वो अक्सर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी बातें करते नजर आते थे। उन्होंने हाल ही में डिस्कार्ड नाम का एक ग्रुप बनाया था। जिसमें, वह अपने फॉलोअर्स के साथ मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चर्चा करते थे। फिलहाल यह हर कोई हैरान और दुखी है कि आखिर इतनी कम उम्र में टिक टॉक के इतने बड़े स्टार की मौत कैसे हो गई!