बीमार पत्नी को अपने पति की शादी के लिए तीन लड़कियों की तलाश

 04 Aug 2022  446

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक बीमार पत्नी अपने पति की शादी करवाने की तैयारी में जुटी हुई है। उसने अपने पति के लिए तीन लड़कियों की मांग की है और उसने इसके लिए विज्ञापन भी निकाला है। दरअसल, डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक थाईलैंड की रहने वाली इस महिला का नाम पत्थीमा है। उसने अपने पति की खातिर तीन लड़कियों के लिए विज्ञापन निकाला है। इस विज्ञापन में बकायदा यह भी बताया गया कि उसे कैसी लड़की चाहिए और यह भी बताया गया है कि उसने यह विज्ञापन क्यों निकाला है! सबसे ख़ास बात यह है भी कि उसे  एक लड़की मिल भी गई है और अब दो की तलाश जारी है। महिला का कहना है कि वह कई बीमारियों से पीड़ित है और इसके चलते वह अपने पति की देखभाल नहीं कर पाती है। उसने कहा कि मैंने अपने पति को पूरी छूट दे रखी है कि वे चाहे जिसके साथ रहें और मैं इसमें उनकी मदद कर रही हूं। उन्हें ऐसी महिलाओं की तलाश है जो उनके पति को खुश रख सके और उसके काम में भी हाथ बंटा सके। इसके बदले में लड़कियों को हर महीने के हिसाब से पैसे भी दिए जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक अपने सोशल मीडिया स्पेस में इस महिला ने यह विज्ञापन निकाला है। महिला ने लिखा कि इसके लिए अप्लाई कर रही महिलाओं का एचआइवी टेस्ट जरूरी होगा। उनकी उम्र 30-35 साल के बीच होनी चाहिए और उनके पास हाई स्कूल या स्नातक की डिग्री हो। महिलाओं का रहना, खाना भी फ्री होगा। फिलहाल महिला का यह अंदाज वायरल हो रहा और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बता दें कि ऐसा कम ही होता है कि कोई पत्नी अपने पति के लिए ऐसा कदम उठाती है!