इश्क में पागल हुई अंजू पाकिस्तान से वापस लौटने को बेकरार

 18 Sep 2023  432

संवाददाता/in24 न्यूज़.
इश्क में पागल होकर राजस्थान से पाकिस्तान गई अंजू के सर से इश्क का  भूत उतर गया है। अब अंजू पाकिस्तान से अपने वतन भारत लौटने के लिए तड़प रही है। खबर है कि अंजू अगले महीने भारत लौटने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद अंजू के पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह ने दी है। नसरुल्लाह ने बताया कि अंजू का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है और वह अपने बच्चों को याद कर रही है और उसके पास वापस जाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। उन्होंने बताया कि कागजात की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह भारत वापस लौट आएगी। नसरुल्लाह ने यह भी कहा कि अगर उन्हें वीजा मिला तो वह भी भारत आएंगे। गौरतलब है कि अंजू ने पाकिस्तान में नसरुल्लाह से शादी करने के बाद इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है और उसने अपना नाम बदलकर फातिमा रखा है। नसरुल्लाह का घर खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में है। अंजू और नसरुल्लाह 2009 में फेसबुक पर दोस्त बने थे और इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। इससे पहले अंजू की शादी राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी के रहने वाले अरविंद से हुई थी। इन दोनों की 15 साल की बेटी और एक 6 साल का बेटा है। लेकिन अंजू अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपना प्यार पाने के लिए भारत से पाकिस्तान पहुंच गई थी, मगर अपने बच्चों से मिलने के लिए वो वापस घर लौटने वाली है। अब सवाल है कि धर्म बदलकर दूसरी शादी कर चुकी अंजू के घरवाले उसे अपनाते हैं या नहीं!