ऑस्ट्रिया में गोलीबारी में सात की मौत

 03 Nov 2020  556

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आतंकवाद से आज पूरी दुनिया जूझ रही है. ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में छह अलग-अलग स्थानों पर हुई गोलीबारी की घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई और एक पुलिस अधिकारी सहित कई लोग घायल हो गए। मीडिया ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री कार्ल नेहमर ने बताया कि सोमवार शाम को हुई गोलीबारी की घटनाएं आतंकवादी हमला मालूम पड़ता है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि हमले में कम से कम सात लोग मारे गए हैं। वियाना पुलिस ने ट्विटर पर कहा कि कई लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय के एक प्रवक्ता के अनुसार, स्वीडनप्लाट्ज के पास गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक निजी ब्रॉडकास्टर ओई 24 द्वारा प्रसारित वीडियो में एक नकाबपोश हमनलावर को दिखाया गया जिसने कम से कम दो शॉट फायर किए। एक अन्य वीडियो में एक रेस्तरां के बाहर खूनी मंजर दिखाई दिया। वियना में यहूदी समुदाय के प्रेसीडेंट ऑस्कर डॉयच ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि हमलावरों ने यहूदी धार्मिक स्थल को निशाना बनाया है या नहीं है। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है.