आज अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, दुल्हन की तरह सजी अयोध्या

 22 Jan 2024  1133
<p style="text-align: justify;">संवाददाता/in24 न्यूज़.<br /> अयोध्या में भगवान श्री राम की प्रतीक्षा आज पूरी हो रही है। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आज दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। पीएम मोदी दोपहर 12:05 बजे से 12:55 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह के विधि-विधानों को पूरा करेंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री एक बजे सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर करीब 2:15 बजे वे श्रीराम जन्मभूमि परिसर स्थित कुबेर टीला पर शिव मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। करीब 4 घंटे 35 मिनट के कार्यक्रम के बाद दोपहर 3 बजे वे दिल्ली लौट जाएंगे। पीएम मोदी ने श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिन का अनुष्ठान किया। इस दौरान उन्होंने उपवास, जप और गोपूजन किया। वे 11 दिन तक फर्स पर सोए और सिर्फ नारियल पानी, फल खाकर रहे। मोदी इस दौरान रामायण से जुड़े 4 राज्यों के 7 मंदिरों में दर्शन-पूजन भी किए। इसी बीच खबर है कि अति विशिष्ट (VVIP) अतिथियों का अयोध्या पहुंचना शुरू हो गया है। बता दें कि पूरे विश्व में आज राम मंदिर की जमकर चर्चा हो रही है।</p>