होली पर लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण

 23 Mar 2024  360

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
साल का पहला चंद्रग्रहण होली के दिन 25 मार्च लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगने जा रहा है। चंद्रग्रहण सुबह दस बजकर 30 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन दोपहर तीन बजकर दो मिनट पर होगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि चार घंटे 36 मिनट की होगी। यह चंद्रग्रहण उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। गौरतलब है कि उपछाया चंद्रग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया के हल्के बाहरी हिस्से पेनुम्ब्रा से होकर गुजरता है। बता दें कि होली के दिन लगने वाला यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। यह चंद्रग्रहण अमेरिका, जापान, रूस के कुछ हिस्सों, स्पेन, इटली, पुर्तगाल, आयरलैंड आदि देशों में दिखाई देगा। चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ग्रहण शुरू होने से करीब नौ घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। सूतक काल में देवी-देवताओं की पूजा या अनुष्ठान जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। मगर भारत के लोग बिना चंद्रग्रहण के सूतक के अपनी होली मना सकते हैं।