हॉलीवुड में भी देसी गर्ल प्रियंका की डंका

 01 Jun 2017  1661
ब्यूरो रिपोर्ट/in24 न्यूज़,  मुंबई 

बॉलीवुड की देसी गर्ल अपने करियर के शीर्ष पर हैं. उन्हें हॉलीवुड के धारावाहिक 'क्वांटिको' ने खासी लोकप्रियता और कामयाबी दिलाई है. हाल ही में प्रियंका की पहली डेब्यू  हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' पिछले हफ्ते ही अमेरिका में रिलीज हुई है। अब कुछ नई खबरें आ रही हैं कि प्रियंका 'अ किड लाइक जेक' और 'इजन्ट इट रोमांटिक' नाम की 2 हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ सकती हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका की फिल्म 'बेवॉच' भारत में 2 जून को रिलीज हो रही है। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं ऐक्ट्रेस प्रियंका को कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है । दरअसल प्रियंका ने भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ बर्लिन में हुई मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसी तस्वीर में देसी गर्ल के पहनावे को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा था। लोगों का कहना था कि प्रियंका को देश के पीएम से मिलते वक्त ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए थे जिनमें उनकी टांगें दिखें। हालांकि ट्रोल होने के बाद प्रियंका ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी मां के साथ उनकी ओपन लेग ड्रेस वाली एक तस्वीर शेयर की और  ट्रोल करनेवाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया।