अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे रजनीकांत

 01 Nov 2021  752

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सुपर स्टार और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित लोकप्रिय महान अभिनेता रजनीकांत को कल रात कावेरी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई । यहां पिछले चार दिनों से वह भर्ती थे। रजनीकांत ने अपने एक ऑडियो संदेश में उन सभी लोगों और प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना की थी। उन्होंने कहा कि मुझे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और मैं ठीक हूं। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कल अस्पताल में उनसे मुलाकात कर डॉक्टरों और उनके परिवार के सदस्यों से उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। उन्हें 28 अक्टूबर की रात को चक्कर आने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, 29 अक्टूबर को उनकी कैरोटिड आर्टरी रिवास्कुलराइजेशन सर्जरी प्रक्रिया पूरी की गई थी। चिकित्सकों के एक पैनल ने उनका पहले निरीक्षण किया और फिर उन्हें इस प्रक्रिया से होकर गुजरने की सलाह दी थी। उनकी सेहत में सुधार को देखते हुए उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनकी अगली फिल्म अन्नात्थे रिलीज के लिए प्रतीक्षारत है। सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म दीवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी। बता दें कि रजनीकांत की अधिकतर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने का काम करती रही हैं।