हैप्पी बर्थडे शाहरुख!

 02 Nov 2021  631

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अपना 56 वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख़ अपनी बेहतरीन अदाकारी से पूरे विश्व को प्रभावित कर चुके हैं। शाहरुख के प्रशंसक उनकी एक झलक पाने या उनके बारे में कुछ नया जानने को हमेशा उत्सुक रहते हैं। मगर शाहरुख की कुछ ऐसी भी सीक्रेट्स है जो बहुत कम लोगों को पता है। शाहरुख अपने परिवार से बहुत क्लोज हैं और उनसे बहुत प्रेम करते हैं, मगर उनका परिवार केवल 4 सदस्यों का नहीं है, उनके साथ एक पांचवा सदस्य भी है। शाहनाज लाला रुख खान, शाहरुख की बड़ी बहन है और शाहरुख के घर में उनके परिवार के साथ ही रहती हैं। शाहनाज सार्वजनिक रूप से बहुत ही कम नजर आती हैं और उनके बारे में लोग कम ही जानते हैं।  शाहरुख खान के बेहद करीब उनके पिताजी, का निधन उनके लिए बहुत दुखदाई समय था। शाहरुख मात्र 15 वर्ष के थे जब उनके पिताजी का निधन हुआ था। उनके पिता जी को मुंह का कैंसर था जो शुरुआत में छाला था मगर बाद में कैंसर के रूप में आकर उनकी मौत की वजह बना। शाहरुख खान साबुन का प्रयोग नहीं करते है। हैंडसम और बहुत ही गुड लुकिंग शाहरुख जिन्होंने कई सारे साबुन के प्रचार किए हैं वह खुद ही साबुन का प्रयोग नहीं करते। उन्हें नहाना बहुत पसंद है मगर साबुन से कतराते हैं। शाहरुख के कुछ बहुत ही करीबी दोस्त यह बताते हैं कि उन्हें नहाना पसंद है और कभी-कभी वे 2 से 3 घंटे तक लगातार नहाते रहते हैं और गाने भी गुनगुनाते रहते हैं। शाहरुख ज्योतिष विज्ञान में भरोसा रखते हैं और अंक ज्योतिष में विश्वास रखते हैं। वह अंक ज्योतिष में इतना विश्वास करते हैं कि उनके सभी फोन नंबर, उनके कर्मचारियों के फोन नंबर तथा उनकी गाड़ी का नंबर भी 5 और 8 के एक विशेष संयोजन का होता है। इस जन्मदिन पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।  बता दें कि आर्यन खान के जेल से लौटने के बाद इस बार का जन्मदिन उनके लिए विशेष खुशिया लेकर आया है। हैप्पी बर्थडे शाहरुख!