होश में आए राजू श्रीवास्तव

 25 Aug 2022  632

संवाददाता/in24 न्यूज़.
हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के फैन्स के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राजू श्रीवास्तव की तबीयत में पहले से सुधार है। राजू श्रीवास्तव के शरीर में गुरुवार सुबह हरकत हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजू को होश आ गया है। राजू श्रीवास्तव के पर्सनल सेक्रेट्री गर्वित नारंग ने बताया कि कॉमेडियन को 15 दिन बाद होश आया है, और डॉक्टर्स उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं उनकी तबीयत में भी सुधार है। बता दें कि 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था और उसके बाद से ही वो दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थी। राजू श्रीवास्तव करीब 15 दिन से बेहोश थे और उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक उनके स्वास्थ्य में पहले से सुधार है।वहीं दूसरी तरफ राजू श्रीवास्तव के भतीजे मयंक श्रीवास्तव ने इन खबरों को सिरे से नकार दिया है। मयंक का कहना है कि राजू श्रीवास्तव को होश नहीं आया है। उनके होश में आने की खबरें बेबुनियाद हैं। हालांकि, राजू श्रीवास्तव की हालत को स्थिर बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि धीरे-धीरे वह ठीक हो रहे हैं। फिलहाल राजू के फैंस उनके स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं।