फिल्म फेयर अवार्ड का जलवा शुरू

 31 Aug 2022  465

संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 67वां फिल्मफेयर अवार्ड समारोह आयोजित किया जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी सभी सितारे इस जश्न में डूबे नजर आए। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने इस समारोह में शिरकत की। फिल्म जगत से लेकर टीवी दुनिया तक की कई हस्तियां इस दौरान शो में चार चांद लगाते नजर आए। अवॉर्ड समारोह में अलग-अलग कैटेगरी के कई पुरस्कार दिए जाएंगे।फिल्मफेयर अवॉर्ड्स बॉलीवुड का पॉपुलर अवॉर्ड शो है। इस अवॉर्ड्स की शुरुआत 30 अगस्त 2022 को हो गई है। इस दौरान रेड कार्पेट पर कियारा आडवाणी, कार्तिक आर्यन, विक्की कौशल और दिया मिर्जा का खूबसूरत अवतार देखने को मिला। इस बार शो को रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर होस्ट कर रहे हैं। बात करें 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की विजेताओं की तो मंच पर रणवीर सिंह को उनकी फिल्म 83 के लिए बेस्ट एक्टर लीड रोल के लिए अवार्ड मिला। ये फिल्म भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक है। इस दौरान एक्टर ने अपनी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण संग स्टेज शेयर किया। साथ ही अवार्ड लेते वक्त काफी भावुक नजर आए। तो चलिए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के जरा बाकी विजेताओं पर एक नजर डालते हैं जिन्होंने इस मंच पर टॉप किया है। गौरतलब है कि बेस्ट सिंगर (मेल)- बी प्राक, बेस्ट सिंगर (फीमेल)- असीस कौर, बेस्ट म्यूजिक एल्बम – तनिष्क बागची, बी प्राक, जानी, जसलीन रॉयल, जावेद-मोहसिन और विकार मोंट्रोस (शेरशाह), बेस्ट सॉन्ग – कौसर मुनीर (लहरा दो, ’83), बेस्ट एक्शन – स्टीफन रिक्टर और सुनील रोड्रिग्स (शेरशाह), बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- शांतनु मोइत्रा (सरदार उधम), बेस्ट कोरियोग्राफी – विजय गांगुली (चका चक, अतरंगी रे), बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- अविक मुखोपाध्याय (सरदार उधम), बेस्ट कॉस्ट्यूम – वीरा कपूरकी (सरदार उधम), बेस्ट एडिटिंग- ए श्रीकर प्रसाद (शेरशाह), बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन – मानसी ध्रुव मेहता और दिमित्री मलिक (सरदार उधम), बेस्ट साउंड डिज़ाइन – दीपांकर चाकी और बिहार रंजन सामल (सरदार उधम), बेस्ट वीएफएक्स – सुपर्ब/बोजप मेन रोड पोस्ट Ny Vfxwaala एडिट एफएक्स स्टूडियोज (सरदार उधम), बेस्ट डेब्यू मेल – एहान भट्ट (99 सॉन्ग्स), बेस्ट डेब्यू फीमेल – शरवरी वाघ (बंटी और बबली 2), बेस्ट स्टोरी – शुभेंदु भट्टाचार्य और रितेश शाह (सरदार उधम), बेस्ट स्टोरी- अभिषेक कपूर, सुप्रतीक सेन और तुषार परांजपे (चंडीगढ़ करे आशिकी) के नाम शामिल हैं। बेस्ट एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल (फीमेल)- साई तमहान्कर (मिमी), बेस्ट एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल (मेल)- पंकज त्रिपाठी (मिमी), बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स)- सरदार उधम, बेस्ट फिल्म (पॉपुलर)- शेरशाह,बेस्ट फिल्म- शेरशाह, बेस्ट डायरेक्टर– विष्णु वर्धन (शेरशाह), बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)- विद्या बालन (शेरनी),बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)- विक्की कौशल (सरदार उधम), बेस्ट बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल (फीमेल)- कृति सेनन (मिमी) और बेस्ट बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल (मेल)- रणवीर सिंह (83)  के नाम शामिल हैं।