अक्षय कुमार ने दिखाई दरियादिली, हार्ट पेशेंट लड़की को इलाज के लिए 15 लाख किए डोनेट

 10 Jan 2023  791
संवाददाता / in24 न्यूज़
 
कई बार देखा गया है बॉलीवुड स्टार्स अपनी दरियादिली दिखाने का कोई मौका हाथ से नहीं छोड़ते। सलमान खान, सोनू सूद के बाद अब अक्षय कुमार ने बढ़ाए मदद की हाथ ... अक्षय कुमार दमदार एक्टर होने के साथ-साथ गजब के ह्यूमन बीइंग भी है। कई बार यह देखा गया है कि अक्षय कुमार किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे निकल कर आए हैं। ऐसे में एक बार फिर से अक्षय कुमार ने दरियादिली की मिसाल कायम की है । जी हा अक्की ने दिल्ली की एक 25 साल की लड़की को इलाज के लिए 15 लाख रुपए डोनेट किए हैं। आपको बता दे यह लड़की हार्ट की पेशेंट है और खिलाड़ी कुमार ने इसके इलाज की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। अक्षय कुमार ने जिस आयुषी शर्मा नाम की लड़की को इलाज के लिए 15 लाख रुपए डोनेट किए है उसके दादा ने इस बात की जानकारी दी। दरअसल आयुषी के दादा योगेंद्र अरुण ने बताया कि हमने इस मामले की जानकारी अक्की की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के डायरेक्टर डॉ चंद्रप्रकाश को दी थी। इसके बाद अक्षय ने आयुषी के लिए 15 लाख दान कर दी। दिल्ली की रहने वाली आयुषी शर्मा 25 साल की है और उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में जारी है। आयुषी के दादा ने कहा - आयुषी के हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए डॉक्टरों ने कम से कम 50 लाख का खर्चा बताया है। ऐसे में अक्की ने 15 लाख के अलावा आगे और जरूरत पड़ने पर पैसे देने का वादा किया है । अक्षय के सपोर्ट से आयुषी के परिवार को एक नई उम्मीद मिली है।