6 साल बाद मलाइका और अर्जुन का हुआ ब्रेकअप ?

 23 Aug 2023  208
संवाददाता/in24न्यूज़   

बॉलीवुड के लव बर्ड्स कहे जाने वाले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा का ब्रेकअप की ख़बरों ने तूल पकड़ा हुआ है, 6 सालों से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है लेकिन अब खबर आ रही है की दोनों का ब्रेकअप हो गया है  ... दोनों कुछ दिनों से एक साथ स्पॉट नहीं हो रहे है, जिसके बाद से लोग यह कयास लगा रहे हैं की दोनों अलग हो गए है ..बता दें आपको मलाइका और अर्जुन कपूर की उम्र का फासला बहुत ज्यादा है दोनों अपनी उम्र को लेकर जमकर भी होते है, ट्रोल होने के बावजूद दोनों ने एक दूसरे का साथ कभी नही छोड़ा ... अब दोनों के बीच ऐसा क्या हो गया जिसके चलते दोनों अलग हो गए हैं .... डेढ़ महीने से दोनों एक दूसरे के साथ स्पॉट नहीं हो रहे है जिसके चलते फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है... वैसे देखा जाए पिछले एक हफ्ते से मलाइका और अर्जुन की ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में है, इसकी शुरुआत तब हुई जब अर्जुन कपूर अकेले ही वेकेशन पर गए उन्होंने अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की ... तो लोगों ने पूछना शुरू कर दिया की मालिका कहां है? .. अर्जुन का वेकेशन पर अकेले जाना लोगों को कुछ हजम नहीं हुआ, और लोगों ने पूछना शुरू कर दिया की क्या मलाइका के साथ आपका ब्रेकअप हो गया है ? .... एक यूजर ने लिखा -  लो हो गया ब्रेकअप  ... वही दूसरे यूजर्स ने लिखा - इनका भी ब्रेकअप हो गया  .. तीसरे ने लिखा - मैडम छोड़ कर चली गई ?  .. एक और यूजर ने लिखा - अकेले-अकेले वेकेशन में गए हो मलाइका कहां है पक्का ब्रेकअप हो गया? खैर दोनों की तरफ से ब्रेकअप की ख़बरों को लेकर कुछ भी बयान सामने नहीं आया है. यह तो मलाइका और अर्जुन ही जाने की दोनों इतने पास होने के बाद अचानक दूर क्यों हुए है ..