दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर रिलीज होगी शाहरुख़ खान की फिल्म 'जवान'

 26 Aug 2023  889
संवाददाता/in24न्यूज़   

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जवान' को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में है  .. पठान ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी  ... पठान की बंपर सक्सेस के बाद अब हर किसी की शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान पर टिकी है  ..  इस मूवी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है  .. इस बीच इस मूवी को लेकर एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है  .. जिसे जानने के बाद फिल्म के फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचने वाला है  ...  बता दें आपको 'जवान' को और विशाल बनाने के लिए मेकर्स ने बड़ा दांव खेला है   .. रिपोर्ट्स के मुताबिक सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी 'जवान' को निर्माता-निर्देशक दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर रिलीज करने की तैयारी में हैं  ... 'जवान' को जर्मनी स्थित लियोनबर्ग की आईमैक्स स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा  ...  ये स्क्रीन 125 फीट चौड़ी और 72 फीट लंबी स्क्रीन है  ... जो दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन मानी जाती है  ...  जो रेगुलर स्क्रीन से कहीं ज्यादा बड़ी है  ...  इस स्क्रीन को ट्रंप लास्ट नाम दिया गया है  ...  जिसे 6 दिसंबर 2022 के दिन इंस्टॉल किया गया था  ...  इस स्क्रीन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड्स तक में दर्ज है  ... सूत्रों से आई खबर के मुताबिक शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर मूवी जवान यहां रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनेगी  .. दिलचस्प बात ये है कि इस मूवी में एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आने वाली हैं  .. तमिल सिनेमा की लेडी सुपरस्टार का टैग हासिल कर चुकी अदाकारा नयनतारा की ये पहली बॉलीवुड मूवी है  ... इस मूवी में अदाकारा पहली बार सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली है  .. साथ ही रोमांस किंग शाहरुख खान भी पहली दफा निर्देशक एटली कुमार के साथ काम कर रहे हैं  ...  जिसकी वजह से इस मूवी का क्रेज सिर्फ बॉलीवुड के बीच ही नहीं, तमिल सिने प्रेमियों के बीच भी देखने को मिल रहा है  ... बता दें आपको यह फिल्म 7 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है  ..