आमिर खान का 54 वां बर्थडे आज

 14 Mar 2019  1111
संवाददाता/in24 न्यूज़. 

आज आमिर खान का 54वां बर्थडे है. अपने चाचा  नासिर हुसैन की फ़िल्म यादों की बारात (1973) में आमिर ख़ान एक बाल कलाकार की भूमिका में नज़र आए थे और ग्यारह साल बाद ख़ान का करियर फ़िल्म होली  (1984) से आरम्भ हुआ उन्हें अपने चचेरे भाई मंसूर खान के साथ फ़िल्म क़यामत से क़यामत तक (1988) के लिए अपनी पहली व्यवसायिक सफलता मिली और उन्होंने फ़िल्म में एक्टिंग के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ मेल नवोदित पुरस्कार जीता। पिछले आठ नामांकन के बाद 1980 और 1990 के दौरान, ख़ान को राजा हिंदुस्तानी (1996), के लिए पहला फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ मेल नवोदित पुरस्कार मिला जो अब तक की उनकी एक बड़ी व्यवसायिक सफलता थी।

उन्हें बाद में फिल्मफेयर कार्यक्रम में दूसरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार और लगान में उनके अभिनय के लिए 2001 में कई अन्य पुरस्कार मिले  और अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। अभिनय से चार साल का सन्यास लेने के बाद, केतन मेहता की फ़िल्म द रायजिंग (2005) से ख़ान ने वापसी की। 2007 में उन्होंने निर्देशक के रूप में फ़िल्म तारे ज़मीन पर का निर्देशन किया, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार दिया गया। कई कॉमर्शियल सफल फ़िल्मों का अंग होने के कारण और बहुत ही अच्छा अभिनय करने के कारण, वे हिन्दी सिनेमा के एक प्रमुख अभिनेता बन गए हैं। in24 न्यूज़ परिवार की तरफ से आमिर खान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.