अरशद वारसी का हैप्पी बर्थडे आज

 19 Apr 2020  757

संवाददाता/in24 न्यूज़।
बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी का आज अपना 52वां जन्मदिन है. अरशद का जन्म 19 अप्रैल 1961 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में बहुत सी बेहतरीन फिल्में की हैं। बड़े पर्दे पर दर्शकों को हंसाने वाले अरशद की जिंदगी काफी उतार चढ़ावों से भरी रही है।  अरशद वारसी ने अपनी स्कूली पढ़ाई बोर्डिंग स्कूल में की। उनकी उम्र केवल 8 साल थी जब उन्हें बोर्डिंग स्कूल में भेज दिया गया वो एक अच्छे परिवार से आते थे, लेकिन उनकी जिंदगी उस समय बदल गई जब बोन कैंसर के चलते उनके पिता का निधन हो गया। इसके बाद 2 साल ही उनकी मां का भी निधन हो गया। इसके बाद पैसों की कमी के चलते उन्हें स्कूल से भी निकाल दिया गया। बताया जाता है कि अरशद के परिवार के दो घर थे, लेकिन माता- पिता के निधन के बाद दोनों घर उनके किरायेदारों ने हड़प लिए। जिसके चलते अरशद और उनके भाई को एक छोटे से घर में रहना पड़ा।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घर चलाने के लिए और पैसों की कमी पूरी करने के लिए 17 साल की उम्र में अरशद को घर घर जाकर कॉस्मेटिक्स आइटम बेचने पड़े। इसके बाद उन्होंने फोटो लैब में भी काम किया। उनको डांस में दिलचस्पी था तो उन्होंने अकबर सामी डांस ग्रुर ज्वाइन कर लिया। 1987 में ठिकाना और काश फिल्मों में उन्होंने कोरियोग्राफी करने का मौका मिला। अरशद ने अपनी डांस एकेडमी भी शुरू की और अपना डांस ग्रुप भी बनाया। यहां उनके ग्रुप से जुड़ी मारिया गोरेट्टी, जिनसे बाद में अरशद ने शादी की। साल 1993 में अरशद ने फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा के टाइटल सॉन्ग को कोरियोग्राफ किया।  साल 1996 में उन्हें फिल्म तेरे मेरे सपने मिली, जो अमिताभ बच्चन के प्रोडक्शन हाउस के तहत बनी थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई। अरशद को असल पहचान  राजकुमार हिरानी की फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस से मिली थी। मुन्नाभाई के बाद से अरशद वारसी की बॉलीवुड में वापसी हो गई। जिसके बाद वह गोलमाल, टोटल धमाल के सीक्वल में भी नजर आ चुके हैं। आखिरी बार वह धमाल सीरीज की फिल्म टोटल धमाल में नजर आए थे। अरशद ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म तेरे मेरे सपने से की थी। ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद अरशद तीन साल बेरोजगार रहे थे। तीन साल तक उन्हें किसी ने काम नहीं दिया। वो दर-दर काम के लिए भटकते रहे। इस दौरान उनकी पत्नी मारिया गोरेटी ने उनका बहुत साथ दिया। उन दिनों मारिया नौकरी कर रही थी जिसके चलते उनका घर ठीक-ठाक चलता रहा। अरशद वारसी के दो बच्चें हैं। अरशद और मारिया की मुलाकात कॉलेड फेस्टिवल में हुई थी। बाद में दोनों को प्यार हो गया और 1999 में वेलेंटाइन डे के दिन दोनों ने शादी कर ली। 10 अगस्त 2004 को दोनों पहली बार पेरेंट्स बने। इस दिन दोनों के बेटे का जन्म हुआ। इसके बाद 2 मई 2007 को दोनों के घर एक बेटी का जन्म हुआ।