कोरोना के माहौल में बिग बी के घर में घुसा चमगादड़

 26 Apr 2020  691

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना वायरस इतना खतरनाक है कि इसके लिए न कोई आम है न कोई ख़ास. सदी के महानायक भी इससे परेशान हैं.  खबर हैं कि अमिताभ बच्चन के घर में एक चमगादड़ घुस आया। इस बात का खुलासा अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर बताया है।  दरअसल, बिग बी के बंगले 'जलसा' में उनके कमरे में एक चमगादड़ घुस आया।  चमगादड़ को देख एक्टर की हालत खराब हो गई। आमिताभ ने ट्वीट किया कि जूरी के देवियों और सज्जनों, इस घंटे की खबर...ब्रेकिंग न्यूज...क्या आप यकीन करेंगे। एक चमगादड़ जलसा में तीसरे फ्लोर पर मेरे कमरे में घुस आया। बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला। कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा। अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले अमिताभ ने एक तस्वीर साझा की। जिसमें नर्स, डॉक्टर, पुलिस, सफाई कर्मचारी और अग्निशामक इन सभी शब्दों को मिलाकर भगवान श्रीणेश की आकृति बनाई गई है। इस तस्वीर में खासकर डॉक्टरों को भगवान की संज्ञा दी गई है। अमिताभ ने इस तस्वीर को साझा करते हुए इन सभी का आभार व्यक्त किया।