लॉकडाउन के बाद फिर साथ नज़र आएंगे कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर

 18 May 2020  613

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अंततः कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को साथ में काम करने के लिए मानना ही पड़ा. बता दें कि कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लॉकडाउन ख़त्म होने के बाद फिर से एक ही शो में काम करते हुए नजर आएंगे। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट का दावा है कि लॉकडाउन में मिले मौके ने टीवी जगत के सबसे जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच सुलह हो गई है। बता दें कि किसी समय सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा बहुत ही अच्छे दोस्त हुआ करते थे। लेकिन बाद में दोनों में झगड़े की खबरें आई थीं। इसके बाद सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ दिया था। इसके बाद कपिल शर्मा ने बिना सुनील के शो चलाने की कोशिश की थी जिसमें वो फेल हो गए थे। उनका शो बंद हो गया था। बाद में कपिल शर्मा को सलमान खान का साथ मिला था और उनका शो दोबारा चल निकला था। उधर सुनील ग्रोवर ने भी फिल्मों और दूसरे शोज में अपना मन लगा दिया था। सुनील ग्रोवर की जगह लेने आए कृष्‍णा अभिषेक ने यहां तक कहा था कि अब लोग सुनील ग्रोवर को भूल चुके हैं। लेकिन जब बिग बॉस 13 में एक बार फिर से सुनील गुत्‍थी बनकर पहुंचे तो दर्शकों के साथ सलमान खान को भी वो खूब पसंद आए। सूत्रों के सानुसार कपिल शर्मा ने फ्लाइट में सुनील ग्रोवर के साथ बदसलूकी कर दी थी। झगड़े के समय टीम के बाकी लोगों ने कपिल शर्मा को शांत करने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। उस दौरान कपिल शर्मा नशे में थे। कपिल शर्मा के कड़वे शब्दों ने सुनील ग्रोवर के दिल को बहुत ठेस पहुंचाई थी। इस झगड़े के बाद कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की राहें हमेशा के लिए अलग हो गई। मगर अब दोनों के फैन एकबार फिर इस जोड़ी की मस्ती के साथ खुद को जोड़ सकेंगे.