अनिल कपूर की बेटियों ने कहा हैप्पी एनिवर्सरी

 19 May 2020  723

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर की शादी की आज 36वीं सालगिरह हैं। इस मौके पर उनकी दोनों बेटियों सोनम कपूर और रिया कपूर ने सोशल मीडिया के जरिये उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। अभिनेत्री सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर पिता अनिल कपूर और मां सुनीता कपूर की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि शादी की सालगिरह की बहुत बहुत बधाई पैरेंट्स, मैं आपको बहुत प्यार करती हूं और बहुत याद भी करती हूं। 36 साल की शादी और 11 साल की डेटिंग! आपकी प्रेम कहानी सबसे अच्छी है जिसमें प्यार भरी हंसी और परिवार का साथ है। लव यू लव यू लव यू, आप दोनों ने तीन सबसे भरोसेमंद और पागल बच्चे भी पैदा किए. हमें उम्मीद है कि हम आपको गर्व महसूस कराएंगे! अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने भी इस खास मौके पर उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दी है। मम्मी पापा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि शादी के 36 साल और डेटिंग के 11 साल मुबारक। आप दोनों को प्यार! अनिल कपूर और सुनीता कपूर बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों ने एक-दूसरे को 11 साल तक डेट करने के बाद 19 मई, 1974 को शादी कर ली थी। दोनों के तीन बच्चे सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर हैं। आज भी अनिल कपूर अपनी पर्सनैलिटी से कईयों को टक्कर दे रहे हैं.