कोरियोग्राफर सरोज खान सांस की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

 24 Jun 2020  679

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
बॉलीवुड की चर्चित कोरियोग्राफर सांस लेने के तकलीफ के कारण इलाज के लिए स्पताल में भर्ती कराया गया है। सांस लेने में आ रही परेशानी का सामना करने के बाद सरोज खान को बांद्रा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी बिगड़ती हालत को देखकर ये कयास लगाए जा रहे थे कि वह कोरोना वायरस से पीड़ित हैं। अब उनका कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट सामने आ गई है। खबरों की मानें तो उनका कोविड-19 का टेस्ट निगेटिव निकला। ख़बरों के मुताबिक, उनके परिवार के करीबी सूत्र ने बताया है कि 71 वर्षीय कोरियोग्राफर को शनिवार को बांद्रा के गुरु नानक अस्पताल में ले जाया गया। उसके अस्पताल में भर्ती होने के बाद, एक अनिवार्य कोविड -19 परीक्षण किया गया था, जो नकारात्मक निकला। हालांकि वह अब ठीक हैं। उनके करीबी सूत्र के अनुसार, एक दो दिन में वह किसी भी टाइम  डिस्चार्ज हो सकती हैं।