सुपरस्टार किसान बने सलमान खान

 21 Jul 2020  593

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अब देश को एक नया सुपरस्टार किसान मिल गया है. जी हां बात हो रही है बॉलीवुड के सुपरस्टार दबंग सलमान खान की. सलमान पिछले काफी दिनों से पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में समय बिता रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब सलमान खान ने अपना एक और वीडियो शेयर किया है। इसमें वह धान की खेती करते नजर आए। साथ ही यूलिया वंतूर भी सलमान की मदद करती दिखाई दीं। धान की बोआई के बाद सलमान खान को हाथ-मुंह धोते हुए भी देखे जा सकते हैं। सलमान ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- धान की खेती पूरी कर ली गई है। फैंस के बीच यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। कई फैंस अपने फेवरेट सितारे को खेती करते देख काफी खुश हुए। सलमान ने लॉकडाउन के तहत ज़रूरतमंदों की यथासंभव मदद भी की और अब उनका एक नया रूप बतौर किसान भी सामने आ गया है.