सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज किया केस

 29 Jul 2020  588

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद नेपोटिज़्म को लेकर खूब बहस हुई और  जारी है. इसी बीच पहली बार सुशांत के परिवार ने इस मामले को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पटना में पुलिस केस किया है. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। महेश भट्ट, करण जौहर, धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ, संजय लीला भंसाली, रिया चक्रवर्ती समेत करीब 30 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है और उनके बयान लिए गए हैं। गौरतलब है कि 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इसके पीछे मुख्य वजह डिप्रेशन बताई जा रही है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक सुशांत के परिवार ने पुलिस अधिकारियों को जो बयान दिया है, उसके अनुसार वह डिप्रेशन में नहीं थे। सुशांत से रोज बातें होती थीं। हाव-भाव से ऐसा नहीं लगता था कि वे डिप्रेशन में हैं। सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस कर दिया है। रिया ने खुद को बचाने के लिए देश के सबसे बड़े लॉयर को हायर किया है। दिल्ली बेस्ड लॉयर मानेशिंदे, यह वकील वही हैं जो सलमान खान और संजय दत्त का केस लड़ चुके हैं। सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया है कि रिया ने ही सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया था। रिया अंतरिम जमानत के लिए आज अप्लाई कर सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मानेशिंदे ने अग्रिम जमानत के लिए मंगलवार को ही पेपर्स साइन कर दिए थे क्योंकि जूनियर वकील आनंदिनी फर्नांडिस को रिया के घर के बाहर देखा गया था। इस सारी घटनाओं के बीच बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि जल्द ही काई राज़ पर से पर्दा उठ सकता है.