सोनू निगम का  47वां जन्मदिन आज

 30 Jul 2020  773

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
मशहूर गायक सोनू निगम का आज 47वां जन्मदिन है। कोरोना वायरस के खतरे के कारण सोनू बेहद सादगी से अपना जन्मदिन मना रहे हैं. सोनू के गाये गीतों में हंसी,डांस और रोना का राग होते हैं। अपने 30 साल के करियर में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को बहुत सारे नायाब सुपर हिट गीत दिए हैं. सोनू निगम ने अपने करियर की शुरुआत अपने चार साल के उम्र से की। उम्र की 18 साल में उन्होंने मोहम्मद रफी का गाना यादों की बारात फिल्म का गाना क्या हुआ तेरा वादा गाया। उन्होंने हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं मराठी, बंगाली,पंजाबी,तमिल,मैथिली, अंग्रेजी, भोजपुरी और उड़िया में गाने गाये। यूएस बिलबोर्ड की सूची में उनका नाम अव्वल है। उन्होंने दो बार रिकॉर्ड वर्ष 2013 के सितंबर और अक्टूबर में कायम किया। बॉलीवुड में उनका पहला गाना वर्ष 1992 में रिलीज हुई फिल्म आजा मेरी जान का ओ आसमान वाले है। बेस्ट प्ले बैक सिंगर के लिए उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड से नवाजा गया। उन्हें फिल्म बॉर्डर के गाने संदेसे आते हैं गाने के लिए अवार्ड दिया गया। सोनू ने हर मूड के गाने गाये हैं. सोनू निगम अज़ान के ऊपर टिप्पणी करके विवादों में आ गए थे. साथ ही बॉलीवुड में म्यूजिक माफिया पर भी उन्होंने हमला किया था. बहरहाल, सोनू निगम को जन्मदिन की ढेरों सुरीली बधाई।