खूबसूरत रेखा का आज है हैप्पी बर्थडे

 10 Oct 2020  648

संवाददाता/in24 न्यूज़.
फिल्म जगत में रेखा ने एक लंबा सफर तय किया है. आज रेखा अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं. उनका जन्म 10 अक्टूबर, 1954 को चेन्नई में हुआ था। घर की जिम्मेदारी उठाने के लिए रेखा ने कम उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। दरअसल परिवार को संभालने वाला कोई नहीं था इसलिए रेखा ने यह फैसला लिया था और 11 साल की उम्र में ही उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस अपने करियर की शुरूआत की थी। हलांकि उनकी यह फिल्म तेलुगु फिल्म थी। इसका नाम 'रेंगुला रत्नम' थी। उन्होंने अपने करियर में  लगभग 200 फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड की सबसे बोल्ड और खूबसूरत में से एक रेखा फिल्म इंडस्ट्री की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। इंडस्ट्री में उनका सफर संघर्ष से भरा रहा है। फिल्मों के साथ हो या उनकी निजी जिंदगी में, रेखा हमेशा खबरों में रही हैं। 70 और 80 के दशक में  बड़ी स्टार बनने के अलावा, रेखा कई विवादास्पद मामलों में भी शामिल रहीं।  रेखा तमिल सिनेमा के जाने माने एक्टर जैमिनी गणेशन की बेटी है। वहीं उनकी मां का नाम पुष्पावली है। रेखा की मां पुष्पावली भी तमिल और तेलुगु फिल्मों की एक्ट्रेस रह चुकी  हैं। बताया जाता है कि रेखा बिन ब्याही मां की बेटी हैं। दरअसल रेखा की मां पुष्पावली जैमिनी गणेशन के साथ कई फिल्में कीं और इस दौरान दोनों का अफेयर शुरू हुआ। हालांकि, उन्होंने कभी शादी नहीं की, लेकिन कपल की दो बेटियां हुईं रेखा और राधा। सिर्फ ये दोनों ही आपस में सगी बहनें हैं। शादी के बाद राधा उस्मान सैयद हो गईं। वे तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। फिलहाल वो इन दिनों अमेरिका मे रह रही हैं।  रेखा के अलावा जैमिनी की कुल 7 बच्चे हैं।  इनमें एक बेटा और छह बेटियां और हैं, जिनके नाम विजया चामुंडेश्वरी, सतीश कुमार, राधा उस्मान सैयद, रेवती स्वामीनाथन, कमला सेलवराज, नारायणी गणेश और जया श्रीधर हैं। रेखा की तीन बहनें (रेवती, कमला, जयलक्ष्मी) डॉक्टर और एक (नारायणी) जर्नलिस्ट हैं। वहीं विजया चामुंडेश्वरी, जो फिजियोथरेपिस्ट हैं और बेटा सतीश कुमार, जो अब्रॉड में सेटल है। रेखा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत सावन भादों से की थी। इस फिल्म के बाद वे फिल्म ‘अंजाना सफर’ में भी दिखी थीं। इस फिल्म से जुड़ा एक विवाद काफी चर्चित है। इस फिल्म को राजा नवाथे डायरेक्टर थे। इस फिल्म में रेखा के एक्टर विश्वजीत थे।  इस फिल्म में एक रोमांटिक सीन फिल्माया जाना था जो कि रेखा को पता नहीं थी। सीन की शूटिंग को लेकर पहले से पूरा प्लान बना लिया गया था। जैसे ही डायरेक्टर ने 'एक्शन' कहा, बिश्वजीत ने रेखा को बाहों में भरा और उन्हें किस करने लगे। यह देखकर रेखा अवाक रह गईं। सीन पूरा भी हो गया फिर भी कैमरा चलता रहा और ना डायरेक्टर ने कट कहा और ना ही बिश्वजीत रुके। लगातार पांच मिनट तक वह रेखा को किस करते रहे। इस दौरान   रेखा की आंखें बंद थीं और उनमें आंसू भरे हुए थे। पूरी यूनिट चीयर्स करती रही। बाद में विश्वजीत ने पूरे मामले मे सफाई देते हुए कहा था, यह डायरेक्टर का आइडिया था। उनकी कोई गलती नहीं थी क्योंकि वह तो डायरेक्टर के निर्देशों का पालन कर रहे थे। बता दें कि इस बात का जिक्र बायोग्राफी रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी में भी किया है। इस किताब को यासेर उस्मान ने लिखा है। रेखा को राकेश रोशन का करीबी दोस्त कहा जाता है। उन्होंने एक दूसरे के साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों एक फैमिली फ्रेंड के तरह भी हैं।  लेकिन, रेखा ने एक बार राकेश के बेटे ऋतिक रोशन को एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान उनके होठों पर किस करके सबको चौंका दिया था। ऐसी कई और भी बातें हैं जिनकी चर्चा होती रहती है, पर रेखा कभी उन मुद्दों पर खुलकर बोलती नहीं देखी गई हैं. बहरहाल, रेखा यूं ही स्वस्थ रहें और खुश रहें, इस जन्मदिन पर हम यही कामना करते हैं और उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देते हैं.