कर्ज लौटाने के बहाने महिला को बुलाकर रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 05 Mar 2024  618

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कर्ज लेना और देना आम बात है , मगर झारखंड से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है! दुमका और पलामू के बाद झारखंड के गढ़वा जिले में कर्ज लौटाने के नाम पर एक महिला से रेप किया गया है। पीड़िता पटना की रहने वाली है। युवती को जान से मारने की कोशिश भी की गई। युवती ने साहस दिखाया और उसकी जान बच गई। इसके बाद पीड़िता ने 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि गढ़वा के बंशीधर नगर का रहनेवाला जहारुद्दीन अंसारी गुजरात की एक फैक्ट्री में काम करता था। पटना की इस युवती का पति भी वहीं काम करता था। पीड़िता के पति ने जहीरुद्दीन अंसारी को 45 हजार रुपए कर्ज दिए थे। जहीरुद्दीन अंसारी कर्ज लेने के बाद गढ़वा आ गया था। जहीरुद्दीन ने कर्ज वापस करने के बहाने महिला को गढ़वा बुलाया। महिला पटना से ट्रेन से बंशीधर नगर पहुंची। वहां पहुंचने के बाद उसने जहीरुद्दीन को फोन किया। जहीरुद्दीन ने महिला को ये कहा कि वह घर पर पैसे वापस करेगा। अपने घर ले जाने के क्रम में बेलपहाड़ी के इलाके में जहीरुद्दीन ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या करने की कोशिश की। महिला किसी तरह वहां से बच के निकली और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित महिला को इलाज के लिए पुलिस ने बंशीधर नगर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया है। आगे की कार्रवाई शुरू है।