नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को मिली बड़ी सफलता

 16 Jul 2024  85

नीट पेपर लीक मामले में पूरे देश में दर्जनों की गिरफ्तारियां हुई है। नीट पेपर लीक कांड की जांच सीबीआई कर रही है। पिछले कई दिनों से सीबीआई की एक टीम पटना में मौजूद है। यहाँ सीबीआई ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पंकज कुमार और राजू सिंह के रूप में हुई है। पंकज पर आरोप है कि उसने हजारीबाग ट्रक से नीट के पेपर चोरी करके उसे लीक कर दिया था। वहीं, राजू पर आरोप है कि उसने लीक पेपर को बांटने का काम किया था। 


सीबीआई की टीम ने पंकज सिंह को पटना से गिरफ्तार किया है तो वहीं राजू को झारखंड के हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि सीबीआई ने इससे पहले हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार किया था। 


पंकज और राजू सिंह की गिरफ्तारी को नीट पेपर लीक मामले में बड़ी कामयाबी मानी जा जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस शख्स की तलाश सीबीआई को थी वो पकड़ा गया। इसी ने सबसे पहले नीट के पेपर को हासिल किया था। वहीं इससे पहले पुलिस ने झारखंड से रॉकी नाम के युवक को गिफ्तार किया था। वो अभी भी सीबीआई की गिरफ्त में है।