मुंबई मेट्रो में भी लड़कियां सुरक्षित नहीं

 07 Mar 2017  1617
 

ब्यूरो रिपोर्ट /in24 न्यूज़, मुंबई

महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर मुंबई पुलिस कड़ी सुरक्षा मुहैया करा रही है पर कड़ी सुरक्षा से भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज हुआ है। मुंबई मेट्रो में सफर कर रही 24 वर्षीय लड़की के साथ एक शराबी ने की बदसलूकी की जिसके बाद शराबी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इतना ही नहीं शराबी जब लड़की को छेड़ रहा था उस वक़्त सुरक्षाकर्मी ने शराबी को मना किया तो आरोपी ने सुरक्षाकर्मी से भी मारपीट की। पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात करीब 11.30 बजे मध्य प्रदेश के रहने वाले रामसिंह डांगे को गिरफ्तार कर लिया गया है।   पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी राम सिंह शराब के नशे में धुत होकर मेट्रो में चढ़ा जिसके बाद उसने अपने पास खड़ी लड़की को छेड़ना शुरू किया, लड़की के बार-बार मना करने के बाद भी शराबी छेड़खानी करता रहा।

शराबी द्वारा नहीं मानने पर पीडिता मेट्रो के अंधेरी स्टेशन पर उतरकर सुरक्षाकर्मी नयनेश्वर वाघमोड़े से शराबी की शिकायत की। वाघमोड़े ने बताया कि जब आरोपी को छेड़ने से रोका गया तो आरोपी पलट कर मुझसे बदसलूकी करने लगा। वाघमोड़े आरोपी को अंधेरी पुलिस स्टेशन ले गया और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने आरोपी राम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस की कड़ी कोशिश के बावजूद क्राइम की संख्या बढ़ती नज़र आ रही है। आए दिन लडकियो के साथ हुए अपराध सामने आ रहे है। देखना यह है कि मुंबई कब अपराधमुक्त होगा!