किडनैप और मारपीट के आरोप में हनी सिंह के खिलाफ केस दर्ज

 20 Apr 2023  689

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मुंबई (Mumbai) में एक व्यक्ति का अपहरण करने के मामले में गायक हनी सिंह (Honey Singh) के खिलाफ की शिकायत दर्ज की गई है। विवेक रमन नाम के शख्स ने हनी सिंह और अन्य के खिलाफ मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन (BKC Police Station) में लिखित शिकायत दी है। एक इवेंट कंपनी के मालिक विवेक रमन ने हनी सिंह और अन्य पर अपहरण, उन्हें बंदी बनाकर रखने और मारपीट करने की शिकायत दर्ज करवाई है। बता दें कि इवेंट कंपनी के मालिक विवेक रमन ने हनी सिंह का मुंबई में फेस्टिवीना नामक कार्यक्रम बीकेसी में आयोजित कराया था, जो 15 अप्रैल को होना था। पैसे के लेनदेन में गड़बड़ी के चलते रमन ने शो को रद्द कर दिया जिसको लेकर दोनों में झगड़ा होने की बात कही जा रही है। विवेक रमन ने आरोप लगाया है कि हनी सिंह ने शो रद्द होने से नाराज होकर अपने साथियों के साथ उनसे मारपीट की और उनको किडनैप भी कर लिया। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि हनी सिंह ने उनको बंदी बनाकर रखा और मारपीट भी की। आगे की कार्रवाई जारी है।