ट्रक और कार की टक्कर में आठ की मौत

 04 Oct 2023  601

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज सुबह बनारस के फूलपुर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को जीवित बचे लोगों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के करखियांव क्षेत्र में आज भोर करीब साढ़े चार बजे जौनपुर-लखनऊ राजमार्ग पर ट्रक और अर्टिका कार की भिड़ंत में आठ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल एक तीन वर्षीय बालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान विपिन यादव, उनकी मां गंगा यादव, महेंद्र वर्मा, उनकी पत्नी चंद्रकली, राजेंद्र यादव और तीन अन्य के रूप में की गई है। सभी हताहत पीलीभीत के निवासी बताये जाते हैं जो वाराणसी की धार्मिक यात्रा पर आये थे।  फ़िलहाल मृतकों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।