बस क्लीनर ने किया नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म

 12 Jan 2024  234

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कर्नाटक पुलिस ने  नौवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में 24 वर्षीय बस क्लीनर को गिरफ्तार किया है। आज पुलिस ने कहा कि यह मामला बेंगलुरु ग्रामीण जिले के दबसपेट पुलिस स्टेशन की सीमा में दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 14 साल की लड़की एक प्राइवेट बस से स्कूल जाती थी। लड़की एक सप्ताह पहले घर नहीं लौटी, इसके बाद माता-पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि आनंद नाम का आरोपी उसे बेंगलुरु के येलहंका इलाके में एक किराए के मकान में ले गया था। जहां आरोपी ने छात्रा का ब्रेनवॉश करके उसका शोषण किया। पुलिस ने घर पर छापा मारकर लड़की को छुड़ा लिया। जांच से पता चला कि आरोपी को 2021 में बयादरहल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा से रिपोर्ट किए गए एक पॉक्सो मामले में जेल में था। आरोपी को पिछले साल रिहा कर दिया गया था। फिलहाल कर्नाटक पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।