ग्रेट खली की मां का निधन

 21 Jun 2021  1440

संवाददाता/in24 न्यूज़।
अंतरराष्ट्रीय रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली की मां टांडी देवी का रविवार देर रात को निधन हो गया। वह 79 साल की थीं। टंडी देवी लंबे समय से बीमार थीं और लुधियाना के हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। उनकेे निधन की खबर से सिरमौर में शोक की लहर दौड़ गई है। टांडी देवी लंबे समय से दिल और फेफड़ों की बीमारी से जूझ रही थीं। उनका पार्थिव शरीर रविवार देर रात उनके गांव नैनीधार पहुंच जाएगा, जहां सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक खली की मांग टांडी देवी की तबीयत काफी खराब चल रही थी। उन्हें लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। पिछले 15 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। रविवार देर रात इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। डीएमसी अस्पताल के पीआरओ ने खली की मां के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर होने की वजह से उनकी मां का निधन हो गया। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर उनके निधन पर दुख जताया है।  साथ ही अन्य लोग भी भी खली को संवेदनाएं भेज रहे हैं।