भारत के स्टार बॉक्सर सतीश कुमार क्‍वार्टर फाइनल मुकाबले में पराजित

 01 Aug 2021  711

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारत ने टोक्यो ओलिंपिक में लगातार देश का नाम रोशन करने का काम किया है! मगर रविवार की शुरुआत भारत के लिए बेहद अच्छी नहीं रही। भारत के स्टार बॉक्सर सतीश कुमार क्‍वार्टर फाइनल मुकाबले में पराजित हो गए हैं। इससे भारतीयों की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। वह उजबेकिस्तान के बखोदिर जालोलोव के हाथों 0-5 से पराजित हुए हैं। सतीश पहले दोनों राऊंड में ही उज्बेकिस्तान के बॉक्सर को टक्कर नहीं दे पाए। इसी के साथ उनका इस टोक्यो ओलिंपिक के सफर का अंत हो गया है। बता दें कि शनिवार का दिन भी भारतीय दल के लिए मिला जुला रहा। एक ओर भारतीय महिला हॉकी टीम और डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर की जीत ने खुशी का कारण दिया, वहीं दूसरी ओर वर्ल्ड नंबर बॉक्सर अमित पंघाल और स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु की हार से फैंस की गोल्ड की उम्मीद टूट गई। आज भारत ज्यादा खेलों में नहीं उतरेगा। टोक्यो ओलंपिक के 10वें दिन यानि कि आज भारत के खाते में एक कांस्य पदक जुड़ सकता है। पीवी सिंधु ब्रॉन्ज मेडल मैच में उतरेंगी। स्टार शटलर पीवी सिंधु शनिवार को फाइनल की रेस से बाहर हो गईं। हालांकि, सिंधु के पास ब्रॉन्ज जीतने का आखिरी मौका है। इसके अलावा पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का करने उतरेगी। बता दें कि इसके बावजूद भारत की संभावनाएं टोक्यो ओलिंपिक में लगातार बनी हुई हैं।