भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ला सकती है स्वर्ण पदक

 06 Aug 2021  591

संवाददाता/in24 न्यूज़।
टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की निराशा के बाद देश वासियों में फिर से मेडल की उम्मीद है। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक भारत के लिए बड़ा इतिहास रचने की कगार पर पहुंच गई हैं। आज तीसरा राउंड खत्म होने के बाद यह 23 साल की युवा गोल्फर ने दूसरे स्थान पर अपनी जगह बना ली है। अमेरिका की कोरडा नेली पहले नंबर पर हैं। और भारतीय खिलाड़ी उनसे सिर्फ तीन स्ट्रोक ही पीछे चल रही हैं। जहां कोरडा के स्ट्रोकों की संख्या -15 है, तो वहीं अदिति अशोक -12 के साथ दूसरे नंबर पर हैं। चौथे और आखिरी राउंड का खेल कल सुबह 6:30 बजे से शुरू होगा। अदिति अशोक स्वर्ण पदक की रेस में बनी हुई हैं। अगर वह पहले नंबर पर रहती हैं, तो व्यक्तिगत स्पर्धा में अदिति अशोक स्वर्ण पदक लाएंगी। बता दें कि अभिनव बिंद्रा के बाद भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक होगा। किसी ने भी नहीं सोचा था कि अदिति ऐसा हैरंगतगेज प्रदर्शन करेंगी, लेकिन उन्होंने सभी को चौंका दिया है।