जैवलिन थ्रो में भारत ने जीते दो पदक

 30 Aug 2021  599

संवाददाता/in24 न्यूज़
टोक्यो पैरालिंपिक में आज भारत ने दिन की शुरुआत के साथ ही चार मेडल अपने नाम कर लिए हैं। जेवलीन थ्रो में देवेंद्र झाझरिया और सुंदर गुर्जर ने भारत को दोहरी सफलता दिलाई है। झाझरिया ने जेवलिन थ्रो की एफ46 कैटेगरी में 64.35 मीटर की दूरी तक भाला फेंक सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। ये झाझरिया का पर्सनल बेस्ट स्कोर भी है। बता दें कि पैरालंपिक खेलों में ये झाझरिया का तीसरा मेडल है। इस से पहले उन्होंने 2004 के एथेंस पैरालंपिक और 2016 के रियो पैरालंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वहीं सुंदर गुर्जर इसी कैटेगरी में 64.01 की दूरी तक भाला फेंक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इससे पहले आज सुबह भारत के लिए पैरा शूटर अवनि लेखरा ने गोल्ड मेडल जीता था, जबकि डिस्कस थ्रो में योगेश कठुनिया ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। भारत के पैरा एथलीटों ने कल भी दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए थे। बता दें कि टोक्यो पैरालंपिक खेलों भारत ने कुल छह मेडल अपने नाम कर लिए हैं। जबकि कल डिस्क्स थ्रो में पैरा एथलीट विनोद कुमार का ब्रॉन्ज मेडल अभी होल्ड पर है। अगर आज विनोद कुमार का मेडल भी कंफर्म हो जाता है तो इन खेलों में भारत के मेडल की संख्या सात हो जाएगी जो उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होगा। भारत के लिए कल निषाद कुमार ने हाई जंप और भाविना पटेल ने टेबल टेनिस में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं आज भारत की पैरा शूटर अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग इवेंट में नया पैरालंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। ये टोक्यो पैरालंपिक में भारत का पहला गोल्ड मेडल है।