क्रिकेटर ईशान किशन चोट के बाद आईसीयू में

 27 Feb 2022  738

संवाददाता/in24 न्यूज़.
टीम इंडिया के खिलाड़ी  ईशान किशन चोटिल हो गए हैं। भारत-श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में घायल हुए भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन और श्रीलंका के खिलाड़ी को इलाज के लिए कांगड़ा के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जानकारी के अनुसार देर रात्रि कांगड़ा फोर्टिस अस्पताल में सबसे पहले भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन को लाया गया। बताया जा रहा है कि बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन को सिर पर चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें तुरंत कांगड़ा के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया जहां उनका सिटी स्कैन कर आईसीयू में भर्ती कर दिया गया, जबकि श्रीलंका के खिलाड़ी दिलीप चांदी मार्को को क्षेत्ररक्षण करते हुए हाथ के अंगूठे में चोट लग गई थी। इस  मामले की जानकारी देते हुए कांगड़ा उपमंडल अधिकारी अरुण शर्मा ने बताया श्रीलंका के खिलाड़ी का इलाज करने के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया है, जबकि भारतीय खिलाड़ी इशांत किशन का इलाज कांगड़ा के फोर्टिस अस्पताल में जारी है। उन्होंने बताया भारतीय खिलाड़ी डॉक्टरों की निगरानी में है।  दरअसल 3.2 ओवर में लाहिरू ने 146 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से एक तेज बाउंसर फेंकी, जो ईशान के सिर पर लगी। गेंद लगने के बाद वो हेलमेट उतारकर वही बैठ गए थे। ईशान के प्रशंसक उनकी स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।