क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की बढ़ी मुश्किलें, सपना द्वारा शॉ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी की मांग

 21 Feb 2023  501

संवाददाता/ in24 न्यूज़ 

 

          सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल और क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बीच विवाद अभी खत्म होता नहीं दिख रहा है। जहाँ एक ओर सपना गिल की मुश्किलें कम हुई है और मुंबई पुलिस से सपना गिल और उनके साथी को जमानत मिल गई है तो वहीँ दूसरी ओर अब क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मुश्किलें बढ़ती हुई नज़र आ रही है। सपना गिल ने सोमवार को अपने अधिवक्ता कशिफ अली खान के माध्यम से अंधेरी के एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में एक आवेदन पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने पृथ्वी शॉ, उनके दोस्त आशीष यादव और अन्य के खिलाफ कथित छेड़छाड़ और मर्यादा भंग करने के लिए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

          सपना गिल ने जो आवेदन पत्र दिया है उसके अनुसार उनका कहना है कि, वह और उसके दोस्त शोभित ठाकुर का अपमार्केट क्लब में रोज का आना जाना लगा रहता है। जिस दिन यह घटना हुई उस दिन जब सपना गिल और उनके दोस्त उस क्लब में गए तो उसी दौरान पृथ्वी शॉ को वहां स्पॉट किया गया, जो अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे और कथित रूप से नशे में थे। सपना गिल का कहना है कि शोभित ने एक क्रिकेट फैन होने के नाते शॉ से एक सेल्फी के लिए कहा लेकिन पृथ्वी शॉ सेल्फी ना देकर विवाद खड़ा कर दिए।

          आगे सपना गिल का आरोप है कि पृथ्वी बेहद ज्यादा ही शराब पी रखे थे और ठाकुर खुद का बचाव करने में असमर्थ था। इसलिए, वो बीच में आकर शॉ और उनके अन्य साथियों को रोकने की कोशिश की। सपना गिल ने दावा किया है कि उन्होंने शॉ से कई बार रुकने को कहा लेकिन वह विवाद खड़ा करते गए और सपना गिल की एक नहीं सुनी। जिसके बाद अब सपना गिल की मांग है की पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त के खिलाफ 354 (अपहरण) और भारतीय दंड संहिता के अन्य प्रावधानों के तहत दंडनीय अपराध के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।