विराट - अनुष्का ने ख़रीदा शानदार विला, कीमत जानकार हो जाओगे हैरान

 24 Feb 2023  539

संवाददाता/in24 न्यूज़

 

          भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने मुंबई में 23 फ़रवरी को एक नया घर ख़रीदा है जो लगभग 2000 वर्ग फुट का विला है। मुंबई के अलीबाग में स्थित इस लक्ज़री विला की कीमत लगभग 6 करोड़ रूपए है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की अलीबाग इलाके में यह दूसरी संपत्ति है। इसके पहले वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ सितंबर महीने में 19.24 करोड़ रूपए का एक शानदार फार्म हाउस ख़रीदे थे। जिसके लिए कथित तौर पर दोनों ने स्टैंप ड्यूटी के रूप में 1.15 करोड़ रुपयों का भुगतान किया था।

          अलीबाग एरिया में स्थित विराट का यह विला भी काफी आलिशान है। विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में व्यस्त है। जिसके चलते उनके भाई विकास कोहली ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय जाकर पंजीकरण कराया। कोहली ने लेनदेन के लिए 36 लाख की स्टैंपड्यूटी का भुगतान किया है। इस डील में विराट को 400 वर्ग फुट का स्विमिंग पूल भी मिलेगा। मज़ेदार बात यह है की इस प्रोजेक्ट का इंटीरियर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुज़ैन खान ने किया है।