वेस्ट इंडीज़ नहीं जाकर धोनी दो महीने अपने अर्धसैनिक रेजिमेंट के साथ बिताएंगे

 20 Jul 2019  1168

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

धोनी वेस्ट इंडीज नहीं जाएंगे। गौरतलब है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए खुद को ‘अनुपलब्ध’ करार दिया। प्रादेशिक सेना की पैराशूट रेजिमेंट में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात धोनी के बारे में यह पता चला है कि वह अगले दो महीने अपनी रेजिमेंट के साथ बिताएंगे। बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की। अधिकारी ने बताया कि धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए खुद को अनुपलब्ध बताया है क्योंकि वह अपने अगले दो महीने अपने अर्धसैनिक रेजिमेंट के साथ बिताएंगे।