सानिया मिर्ज़ा ने की धोनी की तारीफ

 24 Aug 2020  622

संवाददाता/in24न्यूज़.  
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद हर कोई अचंभित रह गया. धोनी के योगदान को भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा भी बेहद अहम मानती हैं. सानिया मिर्ज़ा और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक का निकाह 2010 में हुआ। इसके बाद से हमेशा ही ये जोड़ा चर्चा का विषय रहता है, लेकिन अब सानिया मिर्ज़ा ने अपने एक पुराने किस्से को याद करते हुए ये कहा है कि जब वो और शोएब मलिक एक-दूसरे को डेट करते थे, तभी वह इस बात पर बनी रहती थी की कुछ भी हो जाए वह भारत का ही सपोर्ट करेंगी। सानिया मिर्जा ने भी महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की और साथ ही कहा कि उनकी और शोएब मलिक की शख्सियत एक सी है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि धोनी यदि इस मौके को सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो उन्हें इसका मौका मिलना चाहिए। वह बड़े स्टार हैं और उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया है। उन्होंने अपने मिजाज के अनुरूप से चुपचाप और सम्मानपूर्व तरीके रिटायरमेंट लिया और कैप्टन कूल की अपनी छवि को बनाए रखा। उन्होंने अपने और देश के लिए बहुत कुछ हासिल किया है। सानिया मिर्जा ने स्पोर्ट्सकीड़ा के फेसबुक पेज पर कहा कि मेरे पसंदीदा क्रिकेटरों में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी हैं। धोनी का व्यवहार उनके पति शोएब मलिक से मिलता-जुलता है। धोनी ऐसे व्यक्ति हैं, जो मुझे शोएब की याद दिलाते हैं, उनकी शख्सियत और व्यवहार शोएब मलिक जैसा है। दोनों शांत खिलाड़ी हैं। मैदान पर भी दोनों कूल और शांत रहते हैं। उन दोनों के बीच बहुत-सी समानताएं हैं। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।