आईपीएल में धोनी का रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं

 18 Sep 2020  557

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के दौरान ऐसे रिकॉर्ड्स बनाये हैं, जिनको तोडना आसान नहीं है. आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज 19 सितम्बर से शुरू हो रहा है। इस दिन का इंतजार पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस कर रहा है। सिर्फ इसलिए नहीं कि इस दिन चार बार की विजेता मुंबई इंडियंस और पिछली बार की उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला होगा, बल्कि इसलिए भी क्योंकि इस तारीख से दुनिया को एक बार फिर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के मैदान पर खेलते देखने का मौका मिलेगा। करीबी 14 महीने के बाद धोनी क्रिकेट के मैदान पर वापसी करते नजर आएंगे। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आईपीएल करियर में अब तक कुल 209 छक्के जड़े हैं जो किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक हैं। उनसे ज्यादा दो खिलाड़ियों ने छक्के लगाए हैं लेकिन वो दोनों ही विदेशी खिलाड़ी हैं। इसमें वेस्टइंडीज के धुरंधर क्रिस गेल (326) और साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (212) का नाम शामिल है। भारतीयों में धोनी के करीब मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और सुरेश रैना हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 194 छक्के जड़े हैं। अन्य भारतीयों में विराट कोहली का नंबर 6 है जिनके नाम 190 छक्के दर्ज हैं। बता दें कि लंबे समय बाद धोनी के प्रशंसक उनकी बल्लेबाजी देखने के लिए बेताब हैं.