आईपीएल में दिल्ली ने धोनी सेना को धोया

 18 Oct 2020  662

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से शिकस्त दे दी है। सीएसके के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई। सीएसके ने पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली के सामने 180 रन का टारगेट रखा था जिसे उसने शिखर धवन की आईपीएल में पहली सेंचुरी की मदद से एक गेंद बाकी रहते 185 रन बनाकर हासिल कर लिया। आखिरी ओवर में दिल्ली को 17 रन चाहिए थे। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविंद्र जडेजा को गेंद दी। हार के बाद धोनी ने इस पर बात करते हुए कहा कि ब्रावो फिट नहीं थे, वह बाहर गए और वास्तव में वापस आने में सक्षम नहीं थे। यही कारण था कि हमें (जडेजा) गेंदबाजी करनी पड़ी। विकल्प कर्ण और जड्डू के बीच था इसलिए मैं जड्डू के साथ आगे बढ़ गया। इस मुकाबले में धवन के कई कैच छोड़े गए जिसका फायदा उठाकर उन्होंने 58 गेंदों पर 101 रनों की मैच जिताने वाली पारी खेली। धोनी ने इस पर कहा कि शिखर का विकेट महत्वपूर्ण था, हमने उन्हें कई बार ड्रॉप किया। अगर वह बल्लेबाजी कर रहा है, तो वह स्कोरबोर्ड पर टिक नहीं सकता है। वह अपने मौके लेता रहेगा। अगर वह क्रीज पर है, तो वह हमेशा अच्छी स्ट्राइक रेट बनाए रखेगा। मुझे लगा कि उनका विकेट निर्णायक था। इसके अलावा पहली और दूसरी पारी में अंतर था। दूसरी पारी में विकेट ने थोड़ा बेहतर व्यवहार किया, यह थोड़ा बेहतर हुआ जिसने बल्लेबाजों के लिए थोड़ा आसान बना दिया। धोनी ने कहा कि दूसरी पारी में कुछ ओस थी जिसके चलते गेंदबाजी की चुनौतियां बढ़ गई। अब जब सीएसके दिल्ली से हार चुकी है। ऐसे में धोनी एंड कंपनी के लिए प्लेऑफ में हर बार जाने का रिकॉर्ड बरकरार रखना अब मुश्किल होता नजर आने लगा है, क्योंकि ऐसा करने के लिए उनको सभी मैच जीतने होंगे। बता दें कि जिस टीम में खिलाड़ी मजबूत हों तो उसका असर खेल पर साफ़ पड़ता है.