मुंबई में पार्टी मनाते गिरफ्तार हुए सुरेश रैना

 22 Dec 2020  845

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना संकट के बीच पार्टी मनाना क्रिकेटर सुरेश रैना के लिए मुंबई में भारी पड़ गया. बता दें कि भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना को सोमवार को मुंबई के नाइट क्लब में गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि रैना को कोरोना वायरस के प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण गिरफ्तार किया गया था। हालांकि उन्हें फिर बेल पर रिहा कर दिया गया। रैना मुंबई एयरपोर्ट के पास ड्रैगन फ्लाइ क्लब में पार्टी कर थे। ड्रैगन फ्लाइ क्लब मुंबई एयरपोर्ट के पास स्थित होटल मैरिएट में है। यह होटल मुंबई के के पॉश क्लब में शुमार है। खबरों के मुताबिक इस पार्टी में कई और बड़े चेहरे मौजूद हैं। मुंबई पुलिस ने क्लब से सात स्टाफ मेंबर के साथ 34 लोगों को गिरफ्तार किया। रैना के साथ सिंगर गुरु रंधावा को भी पार्टी में मौजूद थे। पार्टी कर रहे सभी लोगों को आईपीसी की धारा सेक्शन 188, सेक्शन 269 और सेक्शन 34 के तहत गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने एक आधिकारिक बयान जारी करके कहा कि पुलिस ने देर रात ड्रैगन फ्लाइ क्लब में रेड की थी. इस पार्टी कोरोना के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। न तो लोगों ने मास्क पहने थे न ही उचित दूरी बनाई हुई थी। साहर पुलिस स्टेशन में 34 लोगों के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 188, 269 और 34 के उल्लंघन के कारण शिकायत दर्ज की गई है। बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद महाराष्ट्र ने नियम काफी सख्त कर दिए हैं। प्रदेश में आज से 5 जनवरी तक रात 11 से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लागू है। वहीं 31 दिसंबर तक यूके से आने वाली फ्लाइट्स को भी रद्द कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने ये फैसला कोरोना संकट के मद्देनज़र लिया है.